मामा घर आया युवक गंगा नदी में डूबा,प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, एसडीआरएफ की ली जा रही मदद

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हुआ. लेकिन मंगलवार की देर शाम तक भी सर्च अभियान में सफ़लता नहीं मिल सकी.

मामा घर आया युवक गंगा नदी में डूबा,प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद, एसडीआरएफ की ली जा रही मदद

अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा राम नगर दियारा पुल के समीप एक 24 वर्षीय युवक के गंगा नदी में डूबने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहोर निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो अथमलगोला स्थित अपने ननिहाल (मामा के घर) आया हुआ था।

​मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश घूमने के दौरान सबनीमा राम नगर दियारा पुल के पास पहुंचा था। उसी समय गंगा नदी के अचानक बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव की चपेट में आने से वह अनियंत्रित होकर पानी में बह गया और गहराइयों में समा गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।

​सूचना मिलते ही अथमलगोला थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। अंचलाधिकारी (CO) अशोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। देर शाम तक पुलिस और गोताखोर नदी में युवक की तलाश करते रहे, लेकिन गंगा के उफान और अंधकार के कारण मंगलवार की देर शाम तक सर्च अभियान में कोई सफलता नहीं मिल सकी।आज एसडीआरएफ की मदद से पुनः सर्च अभियान दायरा बड़ा कर शुरू किया जाएगा. 


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0