कमिश्नर का प्रभार मिलते ही डीआईजी मनुमहराज जांच हेतु पहुंचे शेखपुरा।
शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट) -जिले में मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज भी करोना से छिड़ी जंग में उतर गए हैं। इससे पहले पुलिस महकमे की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।परंतु मुंगेर प्रक्षेत्र के कमिश्नर की तबीयत खराब होने की वजह से राज्य सरकार के द्वारा विशेष रूप से जिला में देखभाल की जिम्मेदारी इन्हें दी गई है। इसी क्रम में उनके द्वारा जिले के आइसोलेशन सेंटर अस्पताल सहित कई जगहों पर उनके द्वारा निरीक्षण किया गया और आवश्यक गाइडलाइन दी गई साथ ही साथ जिले में होने वाली टेलीमेडिसिन सर्विस सेंटर का भी उन्होंने जांच किया और आवश्यक निर्देश दिए पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विकास कुमार द्वारा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे हैं टेलीमेडिसिन के द्वारा चिकित्सा और विस्तृत जानकारी उनको दिया गया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन श्याम कुमार निर्मल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
