डीएम और एसपी के वाहन में टक्कर,सकॉट के तीन जवान हुए जख्मी
मोतिहारी--जिले के कोटवा प्रखंड अंतर्गत कदम चौक के निकट एनएच पर अचानक आ गए एक कुत्ते को बचाने के दौरान जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा के वाहन आपस मे टकरा गए।मिल रही जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी के वाहन में एसपी के वाहन और साथ चल रहे सुरक्षा दस्ते की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस अधीक्षक का वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के समय एसपी डीएम की सफारी गाड़ी में उनके साथ थे।दोनों अधिकारी बाल बाल बच गए।उन्हें मामूली चोटें आई है।लेकिन जिलाधिकारी के सुरक्षा दस्ते में शामिल तीन जवान जख्मी हो गए।जिन्हें उपचार हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
What's Your Reaction?
