चार बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी,पीड़ित पत्नी न्याय की गुहार लगाने पहुँची महिला थाना।

father of four children married for the second time, the wife of the victim reached to plead for justice

चार बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी,पीड़ित पत्नी न्याय की गुहार लगाने पहुँची महिला थाना।

शेखपुरा-(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)-जिला में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है,जिसमे पीड़ित महिला न्याय की गुहार लेकर महिला थाना पहुंची है। दरसल पीड़ित महिला बबिता देवी ने कहा है कि उसकी शादी शेखपुरा जिले के शिसमा गांव निवासी शिशुपाल सिंह के साथ कई वर्ष पहले हुआ था। शादी के बाद कई वर्षों तक पति पत्नी के बीच में सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन दो वर्ष पूर्व पति से छोटी मोटी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद पति शिशुपाल सिंह ने अपनी पत्नी पीड़ित बबिता देवी और चारों बच्चों नवनित कुमार, कल्पना कुमारी,ज्योति कुमारी और ऋतु कुमारी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बबिता देवी अपने चारो बच्चों के साथ अपने मायके अरियरी के कसार गांव में रह रही थी। अचानक आज पीड़ित महिला को पता चला कि उसके पति शिशुपाल सिंह ने दूसरी शादी रचा ली है। ऐसे में पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची है। महिला ने कहा है कि उसके बच्चों का भरण पोषण करने के लिए कानून उसे जरूर न्याय दिलाएगा  इसी आस में पीड़ित महिला,महिला थाना पहुंची है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पीड़िता महिला को शेखपूरा महिला थाना पुलिस कैसे न्याय दिलबा पाती है ।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0