चिराग समर्थकों ने पांचो बागी सांसदों के चित्र पर कालिख पोत कर जताया विरोध
चिराग समर्थकों ने पांचो बागी सांसदों के चित्र पर कालिख पोत कर जताया विरोध
शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)--लोजपा में पांचो बागी सांसदों का बिरोध का दौर लगातार जारी है। आज भी शेखपुरा शौकत मंजिल कार्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया।जिसमे पांचो बागी सांसद प्रिंस राज,पशुपति पारस नाथ,महबूब अली कैसर,बिना देवी और चन्दन सिंह के तस्वीरों पर कालिख पोत कर लोजपा कार्यकर्ताओ ने बिरोध दर्शाया है। इस बाबत लोजपा कार्यलय में बड़ी संख्या में प्रखंड अध्यक्ष जिलाध्यक्ष ग्रामीण लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए और जम कर पशुपति मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस बाबत लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि जिस तरह से एक चाचा ने अपने भतीजे और जनता के साथ जो गद्दारी किया है उसे भगवान भी माफ नही करेगा। पांचो सांसदों ने जिस तरह से लोजपा पार्टी को विखण्डित करने का काम किया है वो बेहद ही शर्मनाक है। और शेखपुरा लोजपा कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करती है। शेखपुरा लोक जनशक्ति पार्टी चिराग से थी है और रहेगी के साथ चिराग पासवान जिंदाबाद रामविलास पासवान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए ।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
