नालंदा -सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत, एक घायल।

Nalanda news

नालंदा -सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत, एक घायल।
राकेश कुमार की रिपोर्ट/ नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बीघा मोड़ के पास सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि मृतक छात्र का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नालंदा दीपनगर बाजार निवासी संजय कुमार के 18 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में की गई है। ओहि घायल युवक की पहचान नालंदा के नवीनगर के निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई।
घटना के संबंध में मृतक के चाचा धर्मपाल कुमार ने बताया कि सत्येंद्र अपने मित्र नीतीश के साथ मोटरसाइकिल से बिहारशरीफ जा रहा था। राणा बीघा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सत्येंद्र की मृत्यु हो गई जबकि नीतीश का इलाज अभी जारी है।
मृतक सत्येंद्र पटेल नगर कॉलेज में बीए पार्ट-1 का छात्र था। घटना के समय वह किसी काम से बिहारशरीफ जा रहा था। यातायात थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0