एसएसपी ने एसडीपीओ पटना सदर (2) को भैंस चोरी मामले में एफआइआर नहीं करने के मामले में जांच रिपोर्ट समर्पित करने का दिया आदेश।

एसएसपी महोदय द्वारा पीड़ित को  उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

एसएसपी ने एसडीपीओ पटना सदर (2) को भैंस चोरी मामले में एफआइआर नहीं करने के मामले में जांच रिपोर्ट समर्पित करने का दिया आदेश।
एसएसपी ने एसडीपीओ पटना सदर (2) को भैंस चोरी मामले में एफआइआर नहीं करने के मामले में जांच रिपोर्ट समर्पित करने का दिया आदेश।
पटना /कुंदन पांडेय /गौरीचक थाना के वरुणा में 6 मवेशियों के चोरी होने के मामले में अभी तक थाना द्वारा प्राथमिकी  दर्ज नहीं करने  की शिकायत लेकर पीड़ित मुन्नी कुमार पिता स्वर्गीय लाला राय ने  आज वरीय आरक्षी अधीक्षक पटना से मिलकर लिखित आवेदन दिया।जिसके आलोक में एसएसपी राजीव मिश्रा ने अपने पत्रांक 1466 दिनांक03.07.24 द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सदर (2 )को 7 दिनों के अंदर मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट तलब किया है।
पीड़ित ने बताया कि एक जुलाई की रात्रि में 6 मवेशियों को चोर ले भागे। खोजबीन के क्रम में 2 जुलाई को अहले सुबह देखा कि गौरीचक थाने द्वारा एक बोलेरो पिकअप गाड़ी वाहन संख्या भी 1GM0331 पकड़ कर लाया जा रहा है। जिस पर तीन भैंस लदा हुआ था। पकड़े गए दो जानवर मेरे सहोदर भाई सुरेश राय का था। वही एक जानवर हमारे ग्रामीण सुनील सिंह का था। 4 घंटे बाद तीन जानवर इन लोगों को दे दिया गया। मैंने प्राथमिक की दर्ज करने हेतु लिखित आवेदन दिया। लेकिन मेरा प्राथमिक की दर्ज करने में थाना अध्यक्ष द्वारा आनाकानी किया जाने लगा।
मेरे आवेदन को यह कहकर गौरीचक थाना द्वारा नहीं लिया गया की आवेदन में चोरी हुए 6 जानवर का जिक्र नहीं करो। सिर्फ तुम अपने दो जानवर का चोरी का चर्चा करो।जब मैंने कहा की वरुण से 6 जानवर एक साथ चोरी हुआ और तीन जानवर बोलोरो पिकअप पर गौरीचक थाना द्वारा पकड़ा गया तो उसे गाड़ी के वाहन मालिक एवं ड्राइवर एवं पकड़े गए लोग से ही हमारे चोरी गए जानवर का भी पता चल चलेगा। तो वह लोग डांट फटकार कर हमें भगा दिए और मेरा प्राथमिकी दर्ज नहीं किया।अंत में आज 3 जुलाई को वरीय आरक्षी अधीक्षक महोदय से मिलकर शिकायत पत्र दिया जिसके आलोक में उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पटना (2) को 7 दिनों के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।एसएसपी महोदय द्वारा मुझे उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।
थानेदार की सुने।
गौरीचक थाना प्रभारी से हुई बातचीत में थानाध्यक्ष ने बताया कि गस्ती के दौरान एक पिकअप पर 3 मबेशी लेकर जा रहा था। जब गस्ती गाड़ी द्वारा पूछताछ के लिए पीकअप का पीछा किया तो , पिकअप छोड़कर फरार ड्राइवर फरार हो गया । जाँच के कर्म में पाया गया कि पिकअप पर दो भैस और एक गाय लदा था। जिसको थाने लाया गया । और गस्ती पदाधिकारी के बयान पर मामला दर्ज कर । जिम्मेनामा पर तीनो पशुओं को पशुपालक को सौप दिया गया है, वही गाड़ी के सत्यापन और ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पायेगा की ड्राइवर गाड़ी छोड़कर क्यों भागा, और जानवर चोरी में इसकी सहभागिता क्या है। हमलोग जाँच कर करवाई कर रहे है। आरोप पर पूछे गए सवाल पर थाना प्रभारी ने कहा कि आरोप निराधार है। रही बात fir की तो 2/6/2024 को ही दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
2
wow
0