गया / राकेश कुमार के साथ गौरव कुमार की रिपोर्ट/ जिला पुलिस, सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चला कर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और आईडी बनाने वाला सामान बरामद किया है। इस संबंध में एसएसबी 29वी बटालियन के कमांडेंट एच. के. गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों पर हमला करने के नियत से नक्सलियों के द्वारा बम और आईडी बनाने का सामान इकट्ठा किया गया था। जिसे जंगलों में छुपा कर रखा गया था। सुरक्षा बलों को गुप्त जानकारी मिली कि कुछ नक्सली जंगल के पास एकत्रित हुए हैं। जानकारी मिलते ही जिला पुलिस , SSB, CRPF के द्वारा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमे बिस्फोटक सहित कई निषेध समान बरामद हुए, हालांकि सुरक्षा बलों की आने की सूचना के पहले ही नक्सली मौके से फरार हो गया ।
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक बंकर से काफी मात्रा में हथियार और बम बनाने वाला सामान बरामद किया। फिलहाल के दिनों की बात करे तो गया पुलिस और सुरक्षा बलो की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। जिसमे लगभग 45 तरह के उपकरण बरामद किया। सभी सामान गया जिले के इमामगंज विधानसभा के छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ जंगल के पहाड़ों में बने गुफा से बरामद किया गया है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें