जनमत से विश्वासघात हेतु आहूत धरना के क्रम में खुले मंच से नितिन नवीन ने ललन सिंह को दी चुनौती

पूर्व मंत्री ने मोकामा के बाहुबली को भी आड़े हाथ लेते हुए चुनौती दे दी है।

जनमत से विश्वासघात हेतु आहूत धरना के क्रम में खुले मंच से नितिन नवीन ने ललन सिंह को दी चुनौती
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--- एक तरफ जहां महागठबंधन के कार्यकर्ता नई सरकार के गठन के बाद खुशी मनाने मे जुटी हुई है।वहीं दूसरी तरफ भाजपा गठबंधन अनुमंडल मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय में जनमत से विश्वासघात हेतु धरना दे रही है।शुक्रवार के दिन भाजपा के धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में आए पूर्व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने खुले मंच से मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो इस बार मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ कर दिखाएं।वहीं दूसरी तरफ मोकामा सीट को चुनौती पूर्वक लेते हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा महागठबंधन के प्रत्याशी को धूल चटाने की तैयारी शुरू कर दी है।जिसको लेकर पूर्व मंत्री ने मोकामा के बाहुबली को भी आड़े हाथ लेते हुए चुनौती दे दी है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0