बिहार/औरंगाबाद/ औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के टाल निवासी अपहृत सुशील कुमार सिंह की घटना के 19 दिन बाद धर (शरीर) मिला था। जबकि 21 दिन बाद मृतक सुशील कुमार सिंह का सर (मुरी) मिला है।
अपराधी के घर मे मिला सर।
मृतक सुशील कुमार सिंह का सर (मुरी) अपराधी सद्दाम के चौरी गाँव स्थित घर से औरंगाबाद STF ने बरामद किया है। आपको बतादें कि सुशील कुमार सिंह को अपराधियो ने 29 फरवरी को ही अपहरण कर लिया था। जिसके बाद अपराधियों ने सुशील कुमार सिंह की बेरहमी से हत्या कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि अपराधी सद्दाम पहले भी कई हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसमे एक शव का सर पुलिस आजतक बरामद नही कर सकी। अपराधी सद्दाम का आपराधिक इतिहास बहुत पुराना है। और इसकी पहुँच अधिकारी से ही नही बल्कि सफेदपोश लोगो से भी है। जिसके कारण यह कई घटना को अंजाम देने के बाद भी खुलेआम घुमता है। हालांकि इस बार STF की करवाई के आगे यह सलाखों के पीछे जाने से बच नहीं पाया। इस घटना का उदभेदन करने में औरंगाबाद STF का अहम योगदान रहा। लेकिन यदि हसपुरा थाना प्रभारी इस घटना में तत्यपरता (सहयोग) दिखाई होती तो घटना का उद्भेदन में 19 दिन का समय नही लगता।
हत्या का वजह।
मृतक सुशील कुमार सिंह का सादाब के साथ पैसो का लेनदेन था। काफी दिन होने के बाद भी सादाब मृतक सुशील को पैसा वापस नही कर रहा था। जिसको लेकर दोनों के बीच लगातार फोन पर बात हो रही थी। फिर सादाब ने सुशील को जमीन देने की बात कही, तो मृतक सुशील कुमार सिंह सादाब के अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र स्थित मुर्गी फॉर्म पर गए। जानकारी यह भी मिली कि कलेर जाते वक्त सुशील कुमार सिंह अपने साथ 2.5लाख रुपया भी ले गए थे। 29/2/24 को जब सुशील कुमार सिंह कलेर थाना क्षेत्र स्थित सादाब के मुर्गी फॉर्म पर पहुचने के बाद मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद सुशील सिंह के परिजनों द्वारा हसपुरा थाने में 1/3/24को आवेदन दिया गया। जिसको थानेदार ने 2/3/24 को प्राथमिकी दर्ज किया। जो थानेदार की प्रथम लापरवाही को दर्शाता है।
गिरफ्तार अपराधियों ने बताया।
गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि सुशील कुमार सिंह को पहले गोली मारे। फिर सिर (मुरी) को धर (शरीर) से अलग कर दिया । धर को सोन नदी में फेंका फिर सर को सद्दाम अपने घर मे मिट्टी के नीचे गाड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद तो कर लिया है। लेकिन जिस हथियार से सुशील को मारा गया। वह हथियार को पुलिस ने खबर लिखे जाने तक बरामद नही किया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस हथियार बरामद करने में सफल होती है या नही। हालांकि पुलिस इस मामले में अभीतक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
Click Here To Read More