बिहार के औरंगाबाद जिले से अपहृत व्यक्ति का 19 दिन बाद मिला सर कटा शव।

Hatya 19 days from Aurangabad district of Bihar

बिहार के औरंगाबाद जिले से अपहृत व्यक्ति का 19 दिन बाद मिला सर कटा शव।
औरंगाबाद/बिहार- बिहार के औरंगाबाद पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि 29/2/24 को अपहृत वेक्ति सुशील कुमार सिंह का शव 19 दिन बाद बरामद किया गया , जबकि मृत सुशील का सिर खोजने में असफल रही। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है, कि अपहृत सुनील का रिपोर्ट भी 2/3/24 को दर्ज किया गया। जबकि परिजनों के द्वारा पहले ही पुलिस को बताया गया कि सुशील कुमार सिंह को सदाम और सादाब द्वारा अपहरण किया गया है। जिसके बाबजूद भी पुलिस के द्वारा कोई जल्दबाजी वाला कदम नही उठाया गया। जो औरंगाबाद पुलिस की लापरवाही का पर सवाल खड़ा करता है। मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र का है।

परिजनों ने पहले ही बताया था,अपहरण करने वाले का नाम।
मृतक के परिजनों ने पहले ही हसपुरा थानाध्यक्ष को बताया था कि सुशील कुमार का अपहरण हुआ है। जिसमे सद्दाम और सदाब का हाथ है। और सदाब के द्वारा 29/3/24 को ही सुशील कुमार सिंह को फोन करके अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में बुलाया था। कलेर पहुचने के बाद सुशील कुमार सिंह का मोबाइल बंद हो गया।
हसपुरा पुलिस को बार बार बताने के बाद भी कोई ठोस करवाई नही।
परिजनों ने बताया कि हसपुरा थाना प्रभारी को हमलोगों ने पहले ही बताया था कि सुशील कुमार सिंह का अपहरण किया गया है। लेकिन पुलिस के द्वारा नरमी बरती गई । जिसके कारण अपराधियो ने सुशील की हत्या कर दिया। यदि औरंगाबाद पुलिस मामले में तात्यपरता दिखाई होती। तो आज सुशील कुमार सिंह की निर्मम हत्या नही की जाती। परिजनों ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस की लापरवाही की वजह से सुशील कुमार का शव बरामद करने में पुलिस को 19 दिन लगा। जबकि सुशील कुमार सिंह के वाहन BR-26T-4364 को हत्या के बाद खोलकर अलग अलग कर दिया । 
जिसे पुलिस ने 2 दिन पहले सदाब के अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के हिर्दयचक गांव स्थित घर से बरामद किया। जबकि शव को भी 19 दिन बाद अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बेलाउ गाँव स्थित सोन नदी से बरामद किया है।
पहले शराब पार्टी फिर हत्या।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि 29 तारीख के 5 दिन पहले से कलेर थाना क्षेत्र के हिर्दयचक स्थित सदाब के मुर्गी फॉर्म में शराब पार्टी किया । जिसमें रात्रि लगभग 9 -10 के बीच सद्दाम खान, लखन राम, सदाब खान समेत 3 अन्य अपराधी शामिल होता था। सद्दाम खान और औरंगाबाद जिले के दाऊद नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 
चार अपराधी गिरफ्तार।
अपराधियों ने काफी चालाकी के साथ पुलिस को चकमा देने का काम किया , पर अपराधियों की चालाकी को पुलिस ने चकनाचूर कर दिया। अपराधी डाल डाल तो पुलिस पात-पात की तरह हत्या में शामिल 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियो का नाम (1)सद्दाम खान उर्फ एहतेशाम खान उम्र (50)पर पहले भी हत्या के कई मुकदमे दर्ज है , (2) सदाब खान उम्र(35)  (3) रजिन असलम उम्र(34) बुलंद अख्तर उम्र(30) जो घटना में शामिल होने की बात कबूल किया है। हालांकि पुलिस के द्वारा हत्या में और कितने अपराधी शामिल थे , इस बिंदु पर जाँच कर रही है।
छत विछत मिला शव।
मृतक सुशील कुमार सिंह का शव छत - विछत रूप में मिला है । शव से सिर गायब है। सिर्फ धर को पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान मृतक के कपड़ों से फिलहाल किया गया है। हालांकि पुलिस के द्वारा शव का DNA टेस्ट कराया जा रहा है जिससे यह निश्चित हो जाएगा कि शव सुशील कुमार सिंह का है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
2
sad
2
wow
0