पटना में नालंदा जिले के नेहुसा मुखिया पति धीरज सिंह की हत्या।

पटना में नालंदा जिले के नेहुसा मुखिया पति धीरज सिंह की हत्या।

पटना में नालंदा जिले के नेहुसा मुखिया पति धीरज सिंह की हत्या।
पटना /पटना के पॉश इलाका एसकेपूरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक मुखिया पति की गोली मारकर हत्या कर दी । मिली जानकारी के अनुसार मुखिया पति धीरज सिंह उर्फ लाल जी अपने इनोवा कार से कहीं जा रहे थे। जैसे ही धीरज सिंह ए एन एस कॉलेज से कुछ ही दूरी पर पहुंचे। तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने धीरज सिंह को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मुखिया पति धीरज सिंह को पटना के पारस अस्पताल में लाया गया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 
धीरज सिंह का परिवार पहले हरनौत के दईली पंचायत से मुखिया थी। लेकिन इस बार वह हरनौत के ही नेहूसा पंचायत से चुनाव जीता था।

मिली जानकारी के अनुसार मुखिया का भी अपराध से पुराना संबंध रहा है। पूर्व मुखिया पर भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लोगों का कहना है कि आपसी रंजिश के कारण अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही एएसपी काम्या मिश्रा मौके पर पहुंची। उनके साथ आसपास के तीन थाने एसकेपुरी, पाटलिपुत्रा और बुद्धा कॉलनी की पुलिस भी पहुंचे। जिसके बाद पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खगल रही, ताकि अपराधियों या उनके गाड़ी की पहचान हो सके।

वही पंचायत के लोगों से बातचीत में बताया कि मानते हैं कि धीरज सिंह का आपराधिक संलिप्तता थी लेकिन वह 10 सालों में काफी बदल चुके थे और हम लोग की सेवा में लगे रहते थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
3
wow
1