विवाहिता ने दहेज में जमीन और नकदी नही देने पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप,थाना से लगाई न्याय की गुहार

थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।न्याय नहीं मिलने पर वह महिला आयोग भी जाएंगी।

विवाहिता ने दहेज में जमीन और नकदी नही देने पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप,थाना से लगाई न्याय की गुहार
प्रिया सिंह की रिपोर्ट///बाढ़--शहर के मलाही गांव निवासी अन्नू कुमारी झा ने एनटीपीसी थाना में लिखित आवेदन देकर दहेज प्रताड़ना से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई है। लिखे गए शिकायत पत्र में अन्नू कुमारी झा ने पति सुजीत कुमार झा सास अनीता देवी ननंद शालिनी उर्फ शालू, सोनी देवी और प्रीति देवी के द्वारा दहेज की मांग करने के साथ-साथ ढाई कट्ठा जमीन और 500000 रुपए नगद की मांग को लेकर अक्सर मारपीट और प्रताड़ित करने की बात कही है।उन्होंने स्पष्ट तौर पर बताया कि पति ससुराल ले जाना नहीं चाहते। होली के मौसम में 1 बार 2 दिन के लिए ससुराल ले गया और सारे गहने जेवर जबरन लेकर कर भगा दिया। जबकि हमारी शादी 21 फरवरी 2021 को हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक हुई थी और परिवार वालों ने ससुराल वालों को अपने औकात के मुताबिक सुख सुविधा के हर सामान भी मुहैया कराए थे। मेरी एक 10 महीना की बच्ची भी है। उसके साथ भी अमानवीय व्यवहार किया जाता है। यहां तक की ससुराल वालों ने जान मारने का भी प्रयास किया था। लाख दुख सहने के बावजूद भी 4 सितंबर को फिर से हमारे साथ मारपीट की गई। और घर से भगा दिया गया। बचाने गए हमारे भाई निर्मल कुमार झा को भी ससुराल वालों ने पिटाई कर दी।एनटीपीसी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।न्याय नहीं मिलने पर वह महिला आयोग भी जाएंगी।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0