असामाजिक तत्वों द्वारा चलाई गई गोली से जख्मी महिला ने तोड़ा दम

मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

असामाजिक तत्वों द्वारा चलाई गई गोली से जख्मी महिला ने तोड़ा दम

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना क्षेत्र के जमुनी चक गांव में मामूली विवाद के बाद घर की खिड़की से घुसकर सोनी देवी नामक महिला को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। आनन फानन में इलाज के लिए महिला को पटना के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। था। चिकित्सकों के लाख प्रयास के बावजूद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुई। आखिरकार बुधवार के दिन महिला ने दम तोड़ दिया।महिला की लाश गांव पहुंचते ही पूरा इलाका गमगीन हो गया।मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में सनी कुमार, रोशन कुमार, विकास कुमार और मोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। अब मौत हो जाने पर धारा 302 के तहत केस को देखा जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1