दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी

मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर दिए जाने का लगाया आरोप

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला थाना की पुलिस ने बुधवार को थाना अंतर्गत चंदा गांव से एक विवाहित महिला का शव बरामद किया है। जिसके बारे में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया की हरनौत क्षेत्र निवासी अदालत राय ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया है कि करीब डेढ़ साल पूर्व उनकी 25 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी की शादी धूमधाम से और यथोचित उपहार देकर चंदा निवासी मनीष कुमार के साथ की गई थी।शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब कुछ ठीक चला। लेकिन उसके बाद मृतका के ससुराल वालों की ओर से दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने की शिकायत मिलने लगी। जिसके आधार पर कई बार समझाने बुझाने का प्रयास किया गया।अंततः बुधवार को उसका शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई। जब चंदा गांव अन्य परिजनों के साथ घटना की जानकारी लेने हेतु पहुंचा गया तो सभी ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए।मृतका के पिता ने मनीष कुमार द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर कविता की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।जिसे पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल मृतका के पिता के बयान के आधार पर अनुसंधान शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0