हथियार सप्लाई सहित दर्जनों संगीन मामले में आरोपीत भीम यादव हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया।

हथियार सप्लाई सहित दर्जनों संगीन मामले में आरोपीत भीम यादव हुआ गिरफ्तार

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना क्षेत्र के अगवानपुर पंचायत अंतर्गत हासन चक गांव निवासी भीम यादव पिता मीशो यादव को बाढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार भीम यादव पर बाढ़ थाना में हाल के दिनों में रंगदारी,अपहरण,हथियार सप्लाई,पुलिस पर हमला सहित दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से भीम की तलाश थी।जिसे रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ जारी है।सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत के तहत उसे जेल भेजा जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0