अथमलगोला में छठ पर्व की तैयारी के लिए समाजसेवियों ने किया श्रमदान

एनएच 31 से लेकर रूपस गंगा घाट तक जाने वाले रास्ते की साफ सफाई की गई है।

अथमलगोला में छठ पर्व की तैयारी के लिए समाजसेवियों ने किया श्रमदान

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत ग्राम रूपस दिन दयाल सिंह टोला के समाजसेवियों में छठ पर्व को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इनके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 से लेकर रूपस गंगा घाट तक जाने वाले रास्ते की साफ सफाई की गई है। इन समाजसेवियों में अशोक सिंह, रजनीश सिंह,अनिल सिंह आदि कार्यकर्ताओं का प्रयास उल्लेखनीय है। जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से श्रमदान करके रास्ते की साफ सफाई की। पूछने पर इनके द्वारा बताया गया कि श्रमदान ही महादान है। हम लोगों के लिए यह गर्व की बात है की छठी मैया के लिए हम लोग श्रमदान कर रहे हैं। इनके द्वारा बताया गया कि छठ पर्व मिलजुल कर कार्य करने का संदेश भी देती है।और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी करती है। भगवान सूर्य प्रकृति के पालक हैं।और भगवान सूर्य के प्रति हम लोग आस्थावान है।और हम लोगों ने छठ पर्व को लेकर यह  छोटा सा प्रयास किया है। हम लोगों का प्रयास है कि यह कारवां धीरे-धीरे बढ़ता जाए।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0