करुणानिधान सेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष तथा देश के लोकप्रिय राम कथा के प्रवचन कार संत जय राम जी महाराज ने कहा कि संत सदैव करुणा की वर्षा करता है।

करुणानिधान सेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित राणा उदय कुमार सिंह गुना के निवास स्थान पर समाज के जरूरतमंदों विशेष रुप से विधवा महिलाओं के बीच 1 दिसंबर को कंबल वितरण किया गया।ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष तथा देश के लोकप्रिय राम कथा के प्रवचन कार संत जय राम जी महाराज ने कहा कि संत सदैव करुणा की वर्षा करता है।करुणानिधान सेवा ट्रस्ट उनकी प्रेरणा से निर्बल जन के सेवा के लिए बाढ़ अनुमंडल और अन्य स्थलों पर विविध प्रकार से कार्य कर रहा है। आज दुनिया में सर्वत्र जो वातावरण बन रहा है। वह भोग पर आधारित हो गया है।संत द्वारा स्थापित संगठन भी इस रोग से अछूते नहीं किंतु करुणानिधान सेवा ट्रस्ट सदैव इस संकल्प के साथ चला और चलेगा कि हम निर्मल जन के आंसू पोछेंगे। प्रकृति को हरा-भरा करेंगे और दीन दुखियों की सहयोग और सहायता में कभी कदम पीछे नहीं हटाएंगे इस अवसर पर प्रोफ़ेसर साधु शरण सिंह सुमन पूर्व प्रधानाध्यापक सत्येंद्र प्रसाद सिंह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  यूनियन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद सिंह गोपीकृष्ण आश्रम के अध्यक्ष रामनंदन सिंह युवा समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0