मोकामा थाना में पदस्थापित एसआई की इलाज के क्रम में हुई मौत
सहकर्मियों ने नाजरथ अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप,पुलिस महकमे में शोक की लहर
प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--अनुमण्डल अंतर्गत मोकामा से बड़ी खबर आ रही है जहाँ मोकामा थाना में पदस्थापित 2009 बैच के पुलिस अधिकारी पु अ नि प्रभात रंजन को आज सुबह सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत पर नजदीकी नाजरथ अस्पताल ले जाया गया।जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।करीब 45 वर्षीय प्रभात रंजन रोहतास जिला के रहने वाले थे।सहकर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि इलाज में हुई देरी के कारण उनकी मौत हुई।वहीं चिकित्सकों की माने तो हृदयाघात के कारण उनकी मौत हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी बाढ़ अरविंद प्रताप सिंह,बाढ़ थानाध्यक्ष राजनंदन सहित कई पदाधिकारी एवं सहकर्मी मोकामा पहुंचे।सहकर्मियों ने बताया कि स्वभाव से मृदुभाषी और व्यवहार कुशल प्रभात रंजन कर्तव्य के प्रति समर्पित पदाधिकारी माने जाते थे।उनका हमलोगों के बीच से असमय चले जाना अपूर्णीय क्षति है।इस दुखद घटना से सभी थाना कर्मी मर्माहत हैं।उन्होंने कहा कि हम सभी ईश्वर से उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते है कि इस दुख के घड़ी हम आपके साथ हैं।
Click Here To Read More