पटना हाईकोर्ट के जज राजीव रंजन प्रसाद व्यवहार न्यायालय एवं उपकारा का निरीक्षण करने पहुंचे बाढ़

बाढ़ कोर्ट में निरीक्षण करने के दौरान ही उन्होंने कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया।

पटना हाईकोर्ट के जज राजीव रंजन प्रसाद व्यवहार न्यायालय एवं उपकारा का निरीक्षण करने पहुंचे बाढ़

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- पटना हाईकोर्ट के जज राजीव रंजन प्रसाद शनिवार को बाढ़ पहुँचे। सबसे पहले वे बाढ़ के व्यवहार न्यायालय गए, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के धुन के बीच सलामी प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात उन्होंने बाढ़ व्यवहार न्यायालय के सभी प्रकोष्ठों का निरीक्षण किया। बाढ़ कोर्ट में निरीक्षण करने के दौरान ही उन्होंने कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण का कार्य किया। उसके बाद उन्होंने काफी देर तक बाढ़ के तमाम जज के साथ बैठक की। उसके बाद वहां से वे निरीक्षण कार्य हेतु बाढ़ उपकारा पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधि-व्यवस्था की जांच की।

इस अवसर पर एडीजे राजीव कुमार, बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी डॉ कुंदन कुमार, भूमि उपसमाहर्ता अनिल कुमार आर्य, अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, बाढ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी सहित बाढ़ तमाम अधिकारी एवं बाढ़ कोर्ट के तमाम जज और वकील उपस्थित रहे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
1
love
1
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0