उमानाथ घाट पर शवदाह कार्यक्रम में भाग लेने आया एक शख्स गंगा में डूबा
नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है,जो बिहार शरीफ में ही रहता था।
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--नगर के उमानाथ घाट पर नई सीढ़ी के तरफ गंगा स्नान करने के क्रम में एक व्यक्ति डूब गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना बाढ़ पुलिस प्रशासन को दी गई, जहां मौके पर पुलिस पहुंचकर डूबने वाले शख्स की स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों के द्वारा खोजबीन की जा रही है। परिजनों ने बताया कि 28 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार उर्फ सोनू कुमार दादी का शवदाह करने के लिए बाढ़ के श्मशान घाट पर आया था। शवदाह करने के बाद लोग उमानाथ के गंगा घाट पर स्नान करने गए थे, जहां स्नान करने के क्रम में अभिषेक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसका अता-पता नही चल पाया। युवक नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है,जो बिहार शरीफ में ही रहता था।
Click Here To Read More