सहायक अवर निरीक्षक आर.के.चौरसिया को किया गया पुरस्कृत

उन्हें बिहार पुलिस का एक प्रशस्ति पत्र तथा दो हज़ार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

सहायक अवर निरीक्षक आर.के.चौरसिया को किया गया पुरस्कृत

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक( दरोगा) राजेन्द्र कुमार चौरसिया को पुलिस डिपार्टमेंट में रहते हुए उनके उल्लेखनीय कार्य हेतु बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक 2023 के अवसर पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें बिहार पुलिस का एक प्रशस्ति पत्र तथा दो हज़ार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार बाढ़ थाना कांड संख्या 377/22 का उद्भेदन करने के उपलक्ष्य में दिया गया। बता दें कि चौरसिया के द्वारा 5 वर्षीय अपहृत लकी कुमार के सकुशल बरामदगी के साथ ही दो महिला अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।उनकी इस उपलब्धि पर थांनाध्यक्ष सहित सभी सहकर्मियों ने बधाई दी है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0