भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह में अनुसूचित जाति महिला भोज का आयोजन

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब,शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह में अनुसूचित जाति महिला भोज का आयोजन

अरविंद कुमार चंद्रवंशी की रिपोर्ट//मसौढ़ी--सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह सह अनसूचित जाति महिला सम्मान भोज का आयोजन तारेगना मुहल्ले में भारतीय जनता पार्टी पटना जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता काजल सिंह उर्फ आशा किरण सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।बैठक में जिला के सभी पदाधिकारी,मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित रहे।बैठक को पाटलिपुत्र सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव  ने संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।देश में सबसे अधिक विधायक, सांसद, राज्यों में सरकारें एवं केन्द्र में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब,शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित है। यह वर्ग प्रधानमंत्री को अपने मसीहा के रूप में देखता है। इस मौके पर पटना ग्रामीण जिला प्रभारी अचल सिन्हा भईय  पटना ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार  जिला महामंत्री रवि कुमार जिला उपाध्यक्ष प्रीति कुमारी  गुड़िया तिवारी रजनीश कुमार जिला मंत्री माधुरी सिंह  सीखा सिंह नगर अध्यक्ष संजय केशरी नगर महामंत्री टुनटुन शर्मा ग्रामीण अध्यक्ष विनोद यादव,रामजीवन मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार,  मंतोष पासवान,नीरज शर्मा कंचन सिंह शशि सिंह विजय यादव उपेंद्र केसरी वार्ड नं 15के पार्षद रंजीत गुप्ता  अभिमनु पटेल  अखिलेश्वर पटेल पंचायत समिति सदस्य बबन केवट अजय शर्मा नीरज सिंह नदवा सहित अन्य कार्यकर्ताओं  उपस्थित रहे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0