घर से विद्यालय के निकले लापता छात्र देव का 24 घंटे बाद नदी में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि छात्र देव कल सुबह से लापता था। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

घर से विद्यालय के निकले लापता छात्र देव का 24 घंटे बाद नदी में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

अभय कुमार अभय की रिपोर्ट//लखीसराय--24 घंटे से लापता छात्र देव कुमार का शव किउल नदी से मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि बीते 31 अक्टूबर को छठी क्लास का छात्र देव घर से स्कूल के लिए निकला था जिसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजन काफी खोजबीन के बाद नगर थाना को सूचना दिया था। आज दोपहर बाद परिजन को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र से महज कुछ दूरी पर किऊल नदी में एक शव पड़ा है। इसी सूचना पर जब परिजन पहुंचे तो पाया कि लापता देव का शव है। मृतक छात्र के शरीर पर गंभीर चोट का निशान है। परिजन हत्या का आरोप लगाकर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी रौशन कुमार ने मृतक के परिजन से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं। एएसपी रौशन कुमार ने बताया कि छात्र देव कल सुबह से लापता था। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं नेता प्रति पक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जिले में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0