परशुराम पुर के दियारा क्षेत्र में आयी बाढ़, सैकड़ों घरो में घुसा पानी

परशुराम पुर के दियारा क्षेत्र में आयी बाढ़, सैकड़ों घरो में घुसा पानी

परशुराम पुर के दियारा क्षेत्र में आयी बाढ़, सैकड़ों घरो में घुसा पानी

छपरा/सारण--(कन्हैया कुमार सिंह की रिपोर्ट)-लगातार हो रहे बारिश के कारण वबाल्मीकी नगर बैराज से डिस्चार्ज हुए पानी से गंडक नदी में पानी बढ़ गया है।।जिससे सारण तटबंध के कुआरी, परशुराम पुर,मधुबनी, नवरंगा गाँव के निचले इलाके में बाढ़ का पानी आ जाने से सैकड़ों घरो में पानी प्रवेश कर गया है।लगातार पानी बढ़ने से तटबंधों पर पानी का दबाव बन रहा है। बाँध के में कई जगह चूहा एवं साहिल के गुफा होने से बांध से पानी का रिसाव हो रहा है।

वही मधबनी सुलिश गेट के पास तो काफी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा है।गंडक के उफान के कारण मुज्जफरपुर के सुहागपुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ के पानी से पूरा गांव जलमग्न हो गया है।गाँव के लोग अपने अपने घर को छोड़कर परशुराम पुर विद्यालय व ऊँचे स्थानों पर शरण ले रहे है।शनिवार को अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह,अमनौर प्रखंड विकास पदाधिकारी बिभु विवेक, अमनौर अंचलाधिकारी सुशील कुमार ने सारण तटबंध का निरीक्षण किया।जहाँ पानी का रिसाव होने से आसपास के गाँव में भय व्याप्त है।

दो सप्ताह पूर्व सीओ सुशील कुमार ने इस तटबंध का निरीक्षण किया था।वही स्थानीय लोगो का कहना है कि पानी लगातार तेजी से बढ़ रहा है।बाढ़ के पानी का दबाव तटबंध पर हो रहा है,जिससे कई जगह से पानी का रिसाव हो रहा है।।जब  पानी लगातार बाँध पर दबाव बनाने लगा है तो आज से मिट्टी भराई का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।  वही निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर बाँध क्षतिग्रस्त मिला।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0