देश मे 2 सप्ताह के लिए बढ़ा lockdown , गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन।

देश मे 2 सप्ताह के लिए बढ़ा lockdown , गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन।

नई दिल्ली -/नीरज पाण्डेय/- भारत मे कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है, जिसपर सरकार चिंतित है ,और देश को बचाने के लिए लगातार प्रयास में भी जुटी है।आपको बतादें की भारत देश मे पहला लॉकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक वही दूसरा lockdown 15 अप्रैल से 3 मई 2020 तक केंद्र सरकार के द्वारा लगाया गया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि लॉकडाउन को 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया जा चुका है।

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है । और इसी के साथ अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन को बरकरार रखा गया है। जिसकी जानकारी गृह मंत्रालय के द्वारा दी गई है।

आपको बतादें की 3 मई को लॉकडाउन 2 समाप्त होने वाला था। हालांकि इस बार पहले ही केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को दो सप्ताह बढ़ाए जाने का फैसला लिया है।

अब चार मई से 17 मई तक लॉकडाउन 3 लागू रहेगा । lockdown के दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के बारे में गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। हालांकि इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है।

What's Your Reaction?

like
6
dislike
2
love
0
funny
0
angry
0
sad
2
wow
1