एनटीपीसी बाढ़ की मंदाकिनी लेडीज क्लब ने सहारा वृद्धाश्रम को दिया उपहार  ।

NTPC Barh Mandakini Ladies Club gifted Sahara old age home

एनटीपीसी बाढ़ की मंदाकिनी लेडीज क्लब ने सहारा वृद्धाश्रम को दिया उपहार  ।

 बाढ़--एनटीपीसी बाढ़ परियोजना के मंदाकिनी लेडीज क्लब द्वारा शनिवार को एक जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पटना के सहारा वृद्धाश्रम के 36 वृद्ध पुरुषों और महिलाओं के लिए 4 रूम ब्लोअर, 2 गीजर और 1 आर॰ओ फिल्टर की व्यवस्था की गई है। लेडीज क्लब के सदस्यों ने स्वयं वृद्धाश्रम के कार्यवाहकों को यह सामान सुपुर्द किया और आर॰ओ फिल्टर को तत्काल रूप से स्थापित करवाया। इस बीच सभी के लिए भोजन पैकेट का वितरण भी लेडीज क्लब सदस्यों द्वारा किया गया। इन सुविधाओं से न सिर्फ परिवार से दूर रह रहे और निराश्रित वृद्धों के लिए सर्द मौसम में सुविधा होगी बल्कि आने वाले समय में भी उनके जीवन स्तर में काफी सुधार होगा।बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा एवं निःशक्ता निदेशालय द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम का दौरा करते समय लेडीज क्लब के सदस्यों ने यह फैसला किया कि मौजूदा मूलभूत सुविधाओं के अलावा शीत लहर का सामना कर रहे पटना में वृद्धों की आवासीय सुगमता के लिए कुछ अन्य उपाय भी करने चाहिए। इस प्रकार यह तय किया गया कि कमरे का तापमान सामान्य हो, नहाने के लिए गर्म पानी हो और पीने के लिए 24 घंटे स्वच्छ जल की व्यवस्था होने से उनका जीवन सुगम बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में मंदाकिनी लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष, बी॰ रमा देवी राव, महासचिव साबिता सिंह, कोषाध्यक्ष रूबी शर्मा, संयुक्त महासचिव मधुरिमा सेन गुप्ता और सरोज सिंह मौजूद थीं। उनके साथ मानव संसाधन विभाग के कर्मचारियों ने भी अपना सहयोग दिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1