नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने जंगलों में चलाया सर्च अभियान।

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने जंगलों में चलाया सर्च अभियान फोटो

नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने जंगलों में चलाया सर्च अभियान।

लखीसराय/ चानन  :- नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर पुलिस अधीक्षक लखीसराय के निर्देश पर एक अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमृतेश कुमार ने किया। इस दौरान जमुई स्थित कोबरा 207 बटालियन की टीमें और अभियान दल की टीमें शामिल हुई।

इसमें शृंगी ऋषि , मोरवे डैम, राजघाट कोल, कनिमोह, शीतला टोला, काशीटोला, हनुमानस्थान और इससे सटे जंगली और पहाड़ी इलाक़ों में यह अभियान चलाया गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। लगातार चल रहे अभियान से नक्सली और उनके समर्थकों में हड़कंप मची है।मिली जानकारी के अनुसार यह अभियान लगातार कई दिनों तक चलेगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी की गिफ्तारी होने की पुष्टि नही हुआ है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0