पटना -/ चारपहिया वाहन शोरूम में लगी आग, लाखो का नुकसान।

पटना -/ चारपहिया वाहन शोरूम में लगी आग, लाखो का नुकसान।
पटना -/ चारपहिया वाहन शोरूम में लगी आग, लाखो का नुकसान।
पटना-/राजू कुमार की रिपोर्ट/- लॉकडाउन के बीच पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहाँ एक चारपहिया वाहन शोरूम में आग लग गई है।
आपको बतादें की पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास स्थित बुद्धा टोयटा शोरूम में आग लग गई है। शोरूम के जिस भाग में आग लगी है,उसमे सभी नई गाड़ियों को कस्टम शो के लिए रखा जाता है।
घटना की जानकारी मिलते है, मौके पर पहुँची पुलिस ने लगभग सभी गाड़ियों को सुरक्षित निकलवा लिया है। कुछ गाड़ियों में नुकशान हुआ है। घटना में शोरूम का लाखो का नुकशान बताया जा रहा है।
दीदारगंज थाना प्रभारी की माने तो घटना को समय रहते कंट्रोल कर लिया गया है। आग किस वजह से लगी है अभी साफ तौर पर नही कहा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0