ताजपुर करजान पुल-प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजा नही मिलने तक शांतिपूर्वक संघर्षरत रहने का किया एलान

बाढ़ एसडीएम,एएसपी और पुल प्रबंधन ने किसानों की सुनी बात और दिया आश्वासन

ताजपुर करजान पुल-प्रभावित किसानों ने उचित मुआवजा नही मिलने तक शांतिपूर्वक संघर्षरत रहने का किया एलान

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//पटना--जिला के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत जमालपुर गांव के निकट निर्माणाधीन ताजपुर करजान गंगापुल कई वर्षों से निर्माणाधीन है।पुल प्रबंधन सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रयासरत है।वहीं प्रभावित किसानों ने भी एकजुटता दिखाते हुए उचित मुआवजा नही मिलने तक शांतिपूर्ण तरीके से संघर्षरत रहने का एलान गुरुवार को किया है।

ज्ञात हो की करीब 12 वर्षों से नवयुगा कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन यह पुल निर्माण अधीन है।गुरुवार को पुल प्रबंधन और प्रभावित किसानों के बीच के गतिरोध को समाप्त करने के लिए बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक भारत सोनी और पुल प्रबंधन के अधिकारी निर्माण स्थल पर सैकड़ो की संख्या में जुटे किसानों की बात सुनने के लिए उनके बीच पहुंचे। किसानों की ओर से अपना पक्ष रखते हुए राज किशोर सिंह,किसान श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह सहित दर्जनों किसानों ने कहा की सरकार द्वारा जो दर निर्धारित किया गया है वह किसी भी नजर से न्याय उचित नहीं है।

राजकिशोर सिंह ने कहा कि किसानों की मांग सही तरीके से पुल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के द्वारा सरकार तक नही पहुंचाई जा रही है।जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ सकता है। इसीलिए सरकार को हमारी मांगों पर पुनर्विचार करते हुए आवासीय दर से मुआवजा देना चाहिए।जबकि समाजसेवी सत्येंद्र बहादुर ने कहा कि भूमि की प्रकृति देख कर किसानों द्वारा उचित मुआवजा की मांग सही प्रतीत होता है।

वही अनुमंडल अधिकारी बाढ़ शुभम कुमार ने किसानों को आश्वस्थ किया कि उनकी मांग को सही तरीके से आयुक्त एवं सरकार के समक्ष अबिलम्ब रखते हुए समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा की किसान कृषि योग्य भूमि की दर दिए जा रहे मुआवजे को अस्वीकार करते हुए आवासीय दर से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।विदित हो कि इस पुल के निर्माण से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी महज कुछ ही किलोमीटर में सिमट जाएगी।मौके पर अंचलाधिकारी भाष्कर कुमार मंडल,थांनाध्यक्ष ललित विजय सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0