नाबालिक लड़की को बंधक बना कर 5-6 लड़कों द्वारा करीब दो माह से किया जा रहा था दुष्कर्म,फिर...........

किडनैपर के चंगुल से किसी तरह निकल कर भागी लड़की को डायल 112 ने बचा कर किया अस्पताल में भर्ती

नाबालिक लड़की को बंधक बना कर 5-6 लड़कों द्वारा करीब दो माह से किया जा रहा था दुष्कर्म,फिर...........
बेगूसराय--जिला पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना उस वक्त होने से बच गई जब बदमाशों की चंगुल से पुलिस ने एक नावालिक लड़की को किडनेप होने से बचा लिया।मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश भाग खड़े हुए।बताया जा रहा है की पिछले 27 तारीख को लड़की का किडनेप किया गया था और लड़की को एक कमरे मे बंद रखा गया।इस दौरान लड़की को बेहोश कर उसके साथ कुछ लड़को के द्वारा जबरदस्ती भी की जा रही थीं।इसी बीच आज अहले सुबह लड़की किसी तरह लड़को के चंगुल से भाग कर बेगूसराय पहुंची और इसकी सुचना पुलिस को दी।पुलिस को देखते ही घबराई हुई लड़की बेहोश हो गई।जिसे पुलिस ने सदर अस्पताल मे भर्ती कराया है। लड़की की बरामदगी नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप से हुई है।
लड़की की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गावं की रहने वाली के रूप मे हुई है।लड़की का आरोप है पिछले 27 तारीख को उसका अपहरण कर लिया गया था और उसे एक कमरे मे बंद कर रखा गया था।जहाँ कई लड़के उसके साथ रहा करते थे।और बेहोश कर उसके साथ गलत किया जाता था। लड़की ने अपनी आप बीती मे बताया है की वो अपने गावं के ही एक लड़के के साथ बातचीत किया करती थीं।इसी बीच एक दिन मौका देख कर उस लड़के ने उसके ही घर मे घुस कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।घटना के दौरान उसके द्वारा हो हंगामा करने पर लोग जमा हो गए थे और लड़के को पकड़ कर उसकी मारपीट की गई थी।और लड़के पर उसके साथ शादी का दबाब बनाया था। जिसके बाद लड़के ने शादी के लिए हांमी भरी। पर बाद मे लड़का शादी से मुकर गया। तो उसके द्वारा थाने मे शिकायत करने जाने बक्त आरोपी युवक ने नशीली चीज सुंघा कर उसका किडनेप कर लिया।जिसके बाद जब उसको होश आया तो उसने खुद को एक कमरे मे बंद पाया।जहाँ पांच छह की संख्या मे लड़के मौजूद थे। उसे बेहोश कर रखा जाता था इस बीच उसके साथ गलत किया जाता था।
पीड़ित ने बताया की उन लड़को मे सिर्फ आरोपी को ही पहचानती थीं। बाकि को वो चेहरे से पहचानती है।इसी बीच बीती रात सभी लड़के शराब के नशे मे रूम को अंदर से बंद कर सोये सोये हुए थे। तभी उसने होश आने पर वो लड़को के पास से चाभी निकाल कर गेट को बाहर से बंद कर भाग गई।जिसके बाद एक टेम्पू के सहारे बेगूसराय पहुँच कर डायल 112 को अपराधियों द्वारा पीछा किये जाने की सुचना दी।
वही इस संबंध में डायल 112 नंबर के चालक अभिनंदन कुमार ने बताया कि एक लड़की के द्वारा डायल नंबर 112 पर फोन किया गया। सूचना के तुरंत बाद वह एक से डेढ़ मिनट पर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां लड़की काफी घबराई हुई थी और पुलिस को देखते ही बेहोश हो गई।जबकि मौके से अपराधी भागने मे कामयाब हो गए।जिसके बाद लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।अभिनंदन कुमार ने बताया कि 2 महीने पहले 27 तारीख को लड़की का सुबह में किडनैप हुआ था।किडनेप कर मुंगेर के पास किसी खेत मे बेहोशी की हालत मे रखा गया था।फिलहाल पुलिस पुरे मामले की तहकीकात मे जुट गई है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1