राजद नेत्री मधु सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में  राजद की जीत हेतु मांगा आशिष।

राजद नेत्री मधु सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में  राजद की जीत हेतु मांगा आशिष।

बाढ़(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)--विधानसभा  की राजद नेत्री मधु सिंह ने बाहरामां और नीमचक में घर घर जाकर आगामी विधानसभा चुनाव में राजद की जीत का आशीर्वाद मांगा।लगातार उनके जनसंपर्क से गांव वाले काफी प्रभावित दिखे। हालांकि उन्होंने कहा कि लगातार तीन साल से नेत्री उनके इलाकों में जनसंपर्क कर रही हैं और ग्रामीणों के सुख दुख में शामिल हो रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि उन लोगों का हालचाल पूछने नहीं आता और न ही विकास का कोई काम उनके इलाके में हुआ है। जनता ने काफी उत्साह से मधु सिंह को घर-घर घुमाया। महिलाएं मधु सिंह से एक महिला होने के नाते ज्यादा प्रभावित होती हैं। मधु सिंह यह विश्वास दिलाने में कामयाब रहती हैं कि उनकी समस्या को एक महिला ही समझ सकती है और उसके समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठा सकती है। मधु सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मामला चाहे पार्टी के कार्य का हो या फिर जनसंपर्क का उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस तरह जनता का भरोसा उन पर बढ़ता जा रहा है उस तरह से बाढ़ विधानसभा में राजद की जीत पक्की है। साथ में कुमार निरंजन उर्फ चीकू सिंह, पंडारक प्रखंड राजद अध्यक्ष मनटून सिंह, बादशाह खान, विनोद यादव , अवधेश राय, वकील रायऔर केशव जैसे दर्जनों राजद कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0