सेवानिवृत्त शिक्षक की जमीनी विवाद में धारदार हथियार से काट कर हत्या।
बाढ़ से प्रिया सिंह की रिपोर्ट/ सकसोहरा थाना क्षेत्र के कैमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक राम पदारथ पासवान की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई।इस घटना में उनकी पत्नी पोता और पोती भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।जिसमे से दो घायल को पीएमसीएच भेजा गया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि वर्षों से चली आ रही जमीनी विवाद मध्य रात्रि में उस समय भीषण रूप ले लिया,जब विवादित जमीन को एक पक्ष द्वारा दीवार बनाकर जबरन कब्जा किया जा रहा था। दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करने पर दोनों ओर से जमकर धारदार हथियार का प्रयोग हुआ और इस तरह की भीषण घटना अंजाम तक पहुंच गया।इसमे जहां 67 वर्षीय रिटायर शिक्षक राम पदारथ पासवान की मौत हो गई है,वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है जबकि दो घायल शख्स का इलाज सदर अस्पताल बाढ़ में हो रहा है।बहरहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल के अस्पताल भेजा दिया।इधर गांव में तनाव की स्थिति व्यप्त है।जबकि हमलावर घर छोड़कर फरार है।जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी में जुट गई है।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
