सारण सांसद के सौजन्य से अमनौर में मास्क, सेनिटाइजर, एवं कीट का वितरण ।

Saran MP distribution of masks sanitizers and pests in Amanour

सारण सांसद के सौजन्य से अमनौर में मास्क, सेनिटाइजर, एवं कीट का वितरण ।

छपरा/सारण-(कन्हैया कुमार सिंह की रिपोर्ट)-छपरा के वर्तमान सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव प्रताप रुडी के द्वारा सोमवार को अमनौर थाना,प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मास्क,सेनिटाइजर तथा कीट का वितरण किया गया।साथ ही सारण सांसद ने सभी  लोगो से वैक्सीन लेने की अपील किये।आगे उन्होंने कहा कि 45+ के वैसे लोग जो अभी तक वैक्सीन नही लिए है वो अतिशीघ्र वैक्सीन जरूर ले।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण करने के दौरान उन्होंने पाया कि 45 +के लोग वैक्सीन नही लगवा रहे है जो घातक हो सकती है।उन्होंने कहा इस बार का वेब पिछले साल की तुलना में ज्यादा खतरनाक है।इस बार मृत्यु दर पिछले बार की तुलना में अधिक है।उन्होंने कहा कि आगे जो छह महीने या साल भर के बाद फिर से कब इसका आक्रमण रूप आएगा ये कहना मुश्किल है।उन्होंने अमनौर थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी बिभु विवेक तथा अंचलाधिकारी सुशील कुमार तथा सभी स्वास्थ्य कर्मियों से कहा की वे अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने पर जोड़ दे।इस दौरान,भाजपा महामंत्री राणा प्रताप सिंह, संजीव सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0