शेखपूरा में बज्रपात से दो लोगो की मौत,जबकि आधा दर्जन लोग हुए घायल
शेखपूरा में बज्रपात से दो लोगो की मौत,जबकि आधा दर्जन लोग हुए घायल
शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट)--जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए वज्रपात की घटना से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया यह जा रहा है कि शेखपुरा जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में मवेशी चराने के दौरान तेज बारिश से बचने को लेकर 7 मवेशी चरवाहा पेड़ के नीचे शरण लिया। इसी बीच वज्रपात हो गयी और इसी बज्रपात से एक की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दूसरी घटना बरबीघा प्रखंड के केवटी ओपी क्षेत्र के मिल्की चक गांव की है जहां मवेशी चरा रहे एक अधेड़ पर हुए वज्रपात से किशोर यादव सहित मवेशी की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों गांवों में कोहराम मचा हुआ है।वही मृतक की पहचान 21 वर्षीय धर्मराज कुमार पुरैना गांव निवासी है,मृतक के शव को पोष्टमार्टम के लिए शेखपूरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि इलाजरत घायल डब्लू महतो,अशोक महतो,सनोज पांडेय,चुनचुन कुमार और संजीत कुमार शामिल है डॉक्टरों ने एक कि हालत गम्भीर बताई है। जबकि बाकी लोग खतरे से बाहर बताये जा रहे है।
Click Here To Read More