नदी के पानी मे तैरता मिला अज्ञात युवक का शव,पुलिस कर रही जांच

Unknown youth's body found floating in river water, police are investigating

नदी के पानी मे तैरता मिला अज्ञात युवक का शव,पुलिस कर रही जांच

बाढ़-(प्रिया सिंह की रिपोर्ट)- अथमलगोला थाना क्षेत्र के करजान गावं से कुछ दूरी पर स्थित ठंठा नदी से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव मंगलवार को बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खेत खलिहाल का जायजा लेने निकले ग्रामीण किसानों की नजर उक्त शव पर पड़ी।शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म हो गया।तत्काल इसकी जानकारी अथमलगोला थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को दी गई।जिनके निर्देश पर दलबल के घटना स्थल पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष सफीउल्लाह अंसारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बाढ़ सदर अस्पताल भिजवाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है।जिसने उजले रंग की कमीज और अंडरवियर पहन रखा है।मृतक के शरीर पर किसी तरह के बाहरी जख्म में निशान नहो मिले हैं।शव की पानी मे फूली और गलने वाली अवस्था देख कर प्रतीत होता है कि दो या तीन दिन पूर्व ही इसे पानी मे फेंका गया होगा।जिसके कारण पहचान में भी असुविधा हो रही है।विशेष जानकारी तो पोस्टमार्टम के उपरांत ही मिल सकता है।ज्ञात हो कि कुछ ही दिनों पूर्व ही उसी इलाके से एक अज्ञात युवती की लाश मिली थी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0