पटना - पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर बड़ा हादसा टला ।

पटना बख्तियारपुर फोरलेन गेंहू लदा ट्रक पलटा

पटना - पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर बड़ा हादसा टला ।
पटना /कुंदन पांडेय / पटना बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर एक बडा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार पटना की ओर से जा रही 18 चक्का ट्रक बीच सड़क पर पलट गई । हादसा  का कारण सड़क पार कर रहे वेक्ति को बचाने में हुई। ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ के कारण हादसे में किसी के नुकसान और घायल होने की खबर नही है। यदि ट्रक ड्राइवर बचाने के कर्म में बाये की तरफ स्टेरिंग काटता तब हाईबे के नजदीकी कई दुकानों में भारी नुकसान के साथ जानमाल को भी खतरा होता। 
मौके पर पहुँची112 डायल और सलीमपुर थाने की पुलिस भी पहुँची।
112 डायल के पुलिस अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि घटना करीब 5:45 मिनट का एक वेक्ति को बचाने के कर्म में यह हादसा हुई है। ट्रक पर गेहूं लदा था, दुर्घटना के कारण गेंहू का बोरा सड़क पर आ गया । जिसके कारण सड़क थोड़ा देर के लिए बाधित हो गया। फिलहाल यातायात को सुचारू कर दिया गया है। घटना सलीमपुर थाना क्षेत्र के जगदम्बा स्थान के पास का है।

Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0