Bn 24live news की खबर का दिखा असर- बहादुरपुर पंचायत की दोनों खराब स्ट्रीट लाइटें हुई दुरुस्त

अथमलगोला बीपीआरओ ने लिया था संज्ञान,स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत,करीब 15- 20 दिनों से बंद पड़ी थी

Bn 24live news की खबर का दिखा असर- बहादुरपुर पंचायत की दोनों खराब स्ट्रीट लाइटें हुई दुरुस्त

पटना जिला अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत अधीन वार्ड संख्या 8 एवं 9 में पिछले कई दिनों से खराब पड़ी दोनों सोलर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत सोमवार को करा दी गई। इसके साथ ही रात के समय अंधेरे की समस्या से जूझ रहे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है।

गौरतलब है कि Bn 24live news ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था कि पंचायत राज विभाग के माध्यम से हाल ही में लगाई गई दोनों सोलर स्ट्रीट लाइट करीब 15- 20 दिनों से बंद पड़ी हैं। खबर में यह भी उजागर किया गया था कि पोल पर अंकित सर्विस एवं रिपेयरिंग का मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ मिल रहा है, जिससे ग्रामीण शिकायत तक दर्ज नहीं करा पा रहे थे। समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और मरम्मत की प्रक्रिया तेज की गई।

इस मामले में अथमलगोला की प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीवा श्री ने समाचार प्रकाशित होने के बाद आश्वासन दिया था कि संबंधित एजेंसी से संपर्क कर दो से तीन दिनों के भीतर दोनों सोलर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा। उन्होंने अपना वादा निभाते हुए सोमवार को दोनों स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत सुनिश्चित करा दी।

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद वार्ड संख्या 8 एवं 9 के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी समस्याओं का समाधान और भी तेजी से किया जाएगा तथा सर्विस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि शिकायतों का समय पर निस्तारण हो सके।

स्थानीय लोगों ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने और प्रशासन की त्वरित पहल के कारण उनकी समस्या का समाधान संभव हो सका। अब दोनों स्थानों पर रात में रोशनी बहाल हो गई है, जिससे आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0