खेल से होता है बौद्धिक और शारीरिक विकास-क्षेत्रीय नेत्री शगुन सिंह

डॉ0 प्रशांत के संयोजन में दलित बस्ती में बॉलीबॉल प्रतोयोगिता का आयोजन

खेल से होता है बौद्धिक और शारीरिक विकास-क्षेत्रीय नेत्री शगुन सिंह

प्रिया सिंह की रिपोर्ट/बाढ़--डॉ0 भीमराव अंबेडकर युवा मंच के तत्वावधान में डॉ प्रशांत सिंह के सौजन्य से बिचली मलाही काली स्थान के निकट दलित बस्ती मे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय नेत्री श्रीमती शगुन सिंह, डॉ प्रशांत सिंह तथा योगाचार्य हरिनारायण प्रधान जी शामिल हुए जिन्हें अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। खेल शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों से हाथ मिला कर प्रोत्साहन दिया गया। खेल का उद्घाटन श्रीमती शगुन सिंह फीता काटकर, डॉ प्रशांत सिंह के द्वारा बॉल उछाल कर तथा योगाचार्य हरिनारायण प्रधान के द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। अथमलगोला के टीम और बाढ़ के टीम दोनों ने पूर्ण पुरुषार्थ के साथ खेल भावना को ध्यान में रखते हुए बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों रनर और विनर टीम को मेडल तथा कप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीमती शगुन सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, डॉ प्रशांत ने खेल से लाभ एवं संगठन की भावना के बारे में बताया तथा यह खेल निरंतर चलता रहे इसके लिए उन्होंने तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया। योगाचार्य हरिनारायण प्रधान ने अपने उद्बोधन में कोई भी काम करने से पहले प्रथम राष्ट्र हित को ध्यान रखते हुए जाती पाती से ऊपर उठकर सब की उन्नति में अपनी उन्नति को समझते हुए एक मजबूत संगठन के साथ व्यवहारिक रूप में बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
4
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0