अनुमंडलाधिकारी ने प्रमाण पत्र के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायत पर लिया संज्ञान

छात्राओं ने सिविल सर्जन से भी इसकी शिकायत करने की बात कही है।

अनुमंडलाधिकारी ने प्रमाण पत्र के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायत पर लिया संज्ञान
प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--शहर के बांध रोड स्थित स्वास्थ्य विभाग के एएनएम ट्रेनिंग स्कूल बाढ़ में लगातार बुधवार के दिन भी यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर परीक्षा पास करने वाली छात्राओं से प्रमाण पत्र के लिए मोटी राशि वसूलने के खिलाफ छात्राओं ने जमकर बवाल काटा।यह बवाल लगातार दूसरे दिन जारी रहा। मामले को लेकर जब विद्यालय परिसर में मीडिया पहुंची तो इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार को दी गई। अस्वस्थ होने के बावजूद भी पदाधिकारी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और विद्यालय के महिला प्रभारी प्रधानाध्यापिका आशा कुमारी को फोन लगाकर यथाशीघ्र प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश दिया।
दूरदराज से आए छात्राओं ने विद्यालय के रसोईया कौशलेंद्र कुमार के ऊपर प्रधानाध्यापिका के इशारे पर मनमाना पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। जिसके बाद बाढ़ स्टेशन के पास एक कमरे में छुपा कर रखे प्रमाण पत्र को लाया गया और विद्यालय के नए लिपिक संजीव कुमार के देखरेख में छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटा गया। छात्राओं ने जानबूझकर परेशान करने की बात कही। साथ ही प्रशिक्षण विद्यालय में कई प्रकार की अराजकता को भी उजागर किया। घटना को लेकर छात्राओं ने सिविल सर्जन से भी इसकी शिकायत करने की बात कही है।

Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0