दानापुर मंडल रेल की टीम ने काफी अर्से बाद बाढ़ स्टेशन पर किया टिकट चेकिंग

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रंग रोगन के साथ स्टेशन के सौंदर्यकरण का ख्याल रखा जा रहा है।

दानापुर मंडल रेल की टीम ने काफी अर्से बाद बाढ़ स्टेशन पर  किया टिकट चेकिंग

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--दानापुर मंडल रेल के टिकट चेकिंग टीम बाढ़ स्टेशन पर सोमवार को कैंप करते हुए कई ट्रेनों की आवागमन के दौरान प्लेटफार्म पर टिकट चेकिंग करने का काम किया। इस दौरान बार स्टेशन पर कुल 21 विदाउट टिकट लोग पकड़े गए। जिससे जुर्माना वसूला गया वही 5 लोगों को सी एच आई की टीम ने गंदगी फैलाते हुए पकड़ा। जिससे भी जुर्माना वसूला गया। बाढ़ रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रंग रोगन के साथ स्टेशन के सौंदर्यकरण का ख्याल रखा जा रहा है। चुकी अगले महीने जीएम निरीक्षण करने आएंगे। जिसको लेकर डीसीएम प्रवीण कुमार सिंह, डी एन एच एम एसपी श्रीवास्तव मुख्य वाणिज्य निरीक्षक स्वास्थ्य निरीक्षक एवं स्वच्छता से जुड़े पदाधिकारी ने सोमवार को बाढ़ रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक जेपी सिंह सहित कई पदाधिकारी उनके साथ दिखे। रेल अधिकारियों ने बताया कि अब लगातार बार स्टेशन पर टिकट चेकिंग के साथ-साथ गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान से रह जाएगा और नियमित चेकिंग होगी।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1