मुखिया और पंचायत समिति सदस्य ने शुरू किया अभियान, पूर्ण शराबमुक्त होगा करजान
अवैध शराब की बिक्री,भंडारण एवं सेवन करने वालों के खिलाफ सख्ती भी बरती जाएगी।

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़-- अथमलगोला प्रखंड के ग्राम पंचायत राज करजान की मुखिया आरती कुमारी एवं पंचायत समिति सदस्य बबलू सिंह ने एक अभियान चलाते हुए ऐलान किया है कि आदर्श ग्राम पंचायत राज करजान पूर्णता शराब मुक्त होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी अनंत कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के शराबबंदी की पहल से पूरे बिहार के हजारों घरों में खुशहाली के चिराग जग रहे हैं।इसी के मद्देनजर ग्राम पंचायत राज करजान को भी पूर्ण शराब मुक्त करने की पहल शुरू कर दी गई है।इसके लिए घर घर जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया की इस अभियान में जरूरत पड़ी तो प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। लेकिन हर हाल में पंचायत को शराब मुक्त किया जाएगा।इस धंधे से अलग होने वालों को सरकार के तरफ से आर्थिक मदद मिल ही सकती है।मेरी ओर से भी हरसंभव सहयोग मिलेगा।ज्ञात हो कि समाजसेवी अनंत कुमार सिंह हाल ही में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अररिया पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।और क्षेत्र के विकास हेतु स्वयं को समर्पित कर दिया है।वहीं पंचायत समिति सदस्य बबलू सिंह ने कहा कि पंचायत के मुखिया की इस सराहनीय पहल को मेरा पूरा समर्थन है।जरूरत अनुरूप अवैध शराब की बिक्री,भंडारण एवं सेवन करने वालों के खिलाफ सख्ती भी बरती जाएगी।
Click Here To Read More
What's Your Reaction?






