पुलिस ने हत्या के आरोपियों के घर पर की कुर्की जब्ती करवाई

सितंबर 2022 को विवेकानंद कुमार नामक युवक की हत्या कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने हत्या के आरोपियों के घर पर की कुर्की जब्ती करवाई

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अनुमण्डल अंतर्गत बेलछी थाना की पुलिस ने 22 सितंबर 2022 में एक युवक विवेकानंद कुमार के हत्या के मामले में हत्या के आरोपियों के घरों की शनिवार को कुर्की जब्ती की। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के नेतृत्व में हत्या के आरोपी दीपक कुमार और अजय कुमार के घर कुर्की जब्ती की गई और सामान पुलिस अपने साथ ले गई। रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनो आरोपी अपने मामा के घर आया था और 22 सितंबर 2022 को विवेकानंद कुमार नामक युवक की हत्या कर फरार हो गए थे। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद बेलछी पुलिस के द्वारा कोर्ट के आदेश से बुधवाचक गांव में कुर्की जब्ती की गई।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0