शेखपुरा से बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने के कर्म में 4 लोग लापता ,
शेखपुरा से बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने के कर्म में 4 लोग लापता , bn24live news barh
बाढ़ /बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान चार लोग गंगा नदी में डूबने के बाद लापता हो गए हैं वही दो लोगों को बचा लिया गया है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार शेखपुरा जिले के बरबीघा आने के रिजौना गांव निवासी मुकेश कुमार के परिजन अपने परिवार में हुई एक महिला के श्राद्ध कर्म के बाद शुद्धीकरण स्नान करने के लिए बाढ़ के उमानाथ घाट में लोगों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार का एक बच्चा गंगा नदी के तेज धारा में बहने लगा जिसके बाद उसे बचाने के लिए एक-एक कर 5 लोगो ने छलांग लगा दी इसके बाद आसपास के लोगों ने दो लोगों को बचाया। जबकि 4 लोग लापता हो गए हैं लापता में दो महिला तथा दो पुरुष बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।लापता लोगों की खोजबीन के लिए गोताखोर को लगाया गया है ।
Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें
What's Your Reaction?
