जनता से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से बीडीओ के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम के माध्यम से पदाधिकारियों द्वारा कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जनता से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से बीडीओ के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--अथमलगोला प्रखंड के मध्य विद्यालय रूपस कमरापर परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लिखित एवं मौखिक रूप से पदाधिकारियों के समक्ष रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचना है।साथ ही योजनाओं का लाभ लेने में आ रही समस्या से अवगत होकर उसका समाधान करना है।कार्यक्रम के माध्यम से पदाधिकारियों द्वारा कई सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0