8 वर्ष पूर्व दहेज हत्या मामले में मृत मान ली गई विवाहिता पुलिस को मिली जिंदा

इस संबंध में अथमलगोला थाना कांड संख्या 121/2015 अंकित किया गया था।

8 वर्ष पूर्व दहेज हत्या मामले में मृत मान ली गई विवाहिता पुलिस को मिली जिंदा

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़--सुनने में भले ही अटपटा सा लगे लेकिन यह मामला सत्य है।और अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव से जुड़ा है।इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया की थाना अंतर्गत फुलेलपुर निवासी नीतीश कुमार की शादी वर्ष 2015 में खुशरूपुर थानांतर्गत छोटकी हसनपुर निवासी मुनटुन देवी के साथ हुई थी। कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा वर पक्ष पर आरोप लगाया गया की मेरी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसकी हत्या कर उसके शव को गायब कर दिया गया है। इस मामले की पुलिस द्वारा लगातार छानबीन की जा रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर विवाहित मुनटुन देवी उर्फ काजल को पुलिस ने जीवित अवस्था में बरामद किया है। मिल रही जानकारी के अनुसार ससुराल पक्ष पर वधू पक्ष द्वारा मुकदमा दर्ज होने के उपरांत मुनटुन देवी की शादी अन्यत्र दूसरे लड़के के साथ कर दी गई थी। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरामद कर लिया है।इस संबंध में अथमलगोला थाना कांड संख्या 121/2015 अंकित किया गया था।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0