एक लड़के ने झांसा देकर बुलाया और फिर दोस्तों संग मिलकर लड़की के साथ किया था जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास

लड़की ने मचाया शोर तो चारो आरोपी फरार,मामला दर्ज कर पुलिस कर रही तलाश

एक लड़के ने झांसा देकर बुलाया और फिर दोस्तों संग मिलकर लड़की के साथ किया था जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास

प्रिया सिंह की रिपोर्ट//बाढ़ थाना क्षेत्र के सदर बाजार के एक मोहल्ले मे 1 दिसंबर की रात्रि 10:30 के आसपास एक लड़की अपने घर पर अकेली थी।तभी बगल के सौरभ कुमार ने लड़की को अपने पास बुलाया।पड़ोसी होने के चलते लड़की उसके पास चली गई।इस दौरान उसे झांसा देकर बगल के एक घर में ले गया। जहां पहले से तीन लड़का मौजूद था।फिर लड़की के साथ चारों युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करना शुरू कर दिया।जिस पर लड़की ने विरोध जताते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।इसके बाद चारों युवक वहां से फरार हो गये।पीड़ित परिवार ने बताया कि मां घर पर नहीं थी और बगल गीर होने के चलते जब घर से उसे बुलाया गया तो लड़की बेफिक्र उसके पास चली गई।इस दौरान चारों लड़के ने पहले छेड़खानी की और उसके बाद हवस का शिकार बनना चाहा।पीड़ित परिवार ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।जिस पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए छापेमारी करना शुरू कर दी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0