प्रेमी संग मिलकर पति की पत्नी ने कर दी हत्या,एसपी के निर्देश पर हुआ खुलासा।

Husband wife murdered together with lover disclosed on the instructions of SP

प्रेमी संग मिलकर पति की पत्नी ने कर दी हत्या,एसपी के निर्देश पर हुआ खुलासा।

अरवल(विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट)-- पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया गया कि 29 जनवरी 2021 को अरवल सदर प्रखंड अंतर्गत भुसड़ा गांव के वीरन बीघा में प्रेम प्रसंग में आकर पत्नी ने पति को प्रेमी संग मिल हत्या कर दी थी। जिसमें सच्चिदानंद सिंह के अलावे 6 नामजद के विरुद्ध अरवल थाना कांड संख्या 31/ 2021 धारा 302/34 प्रतिवेदित कराया गया जिसमें कुछ ऐसे लोग शामिल थे। जो कहीं नौकरी करते थे ।और पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। इस कांड का वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया गया। तो प्राथमिकी अभियुक्त मोनू कुमार और मृतक छोटन सिंह की पत्नी राजमुनी देवी को गिरफ्तार रविवार के दिन किया गया।  दोनों ने पूछताछ में बताया कि छोटन सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसके बाद  पत्नी राज मुनि देवी ने रात्रि को सब्जी में नींद की गोली डालकर छोटन सिंह को खिला  दिया था। जिसके कारण वो बेहोश हो गए थे। उसके बाद गमछा से उसका गला दबाकर दोनो ने हत्या कर  दिया था। जिसके बाद लाश को खेत में फेंक दिया गया था। अभियुकता राजमणि देवी ने भी पूछताछ करने पर दोनों मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार किया है।और औऱ एसपी राजीव रंजन ने बताया कि इस प्रकार वैज्ञानिक अनुसंधान करके हत्या के कांड का असली कातिल मोनू कुमार और राज मुनी देवी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसके कारण प्राथमिकी अभियुक्तों को न्याय मिला इस कार्य में सम्मिलित पूरे टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0