डीएम इनायत खान के नेतृत्व में हुआ मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास

Human chain rehearsal led by DM Inayat Khan

डीएम इनायत खान के नेतृत्व में हुआ मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास

शेखपुरा(धीरज सिन्हा की रिपोर्ट) -जिलाधिकारी इनायत खान ने आज श्यामा सरोवर पार्क में पौधे लगाकर उपस्थित लोगों को जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी शेखपुरा की उपस्थिति में मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास किया गया। जिसमें करीब 03 हजार लोगो ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली, नशा-मुक्त, दहेज एवं बाल-विवाह उन्मूलन के पक्ष में यह एतिहासिक मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसके सफल अभियान के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा तत्परता के साथ लगा हुआ है। सभी नागरिकों में इसकी सफलता के लिए काफी उत्सुकता है।शहर के अलावें गाॅव में भी लोग इसके प्रति काफी जागरूक है। आज इसके सफल आयोजन के लिए श्यामा सरोवर पार्क में इसका पूर्वाभ्यास किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया और अपील की, कि 19 जनवरी 2020 को 11.30 बजें से 12.00 बजें मध्यान् में अपने परिवार के साथ सड़क पर आयें और हाथ से हाथ जोड़कर इस इतिहासिक मानव श्रंृखला को सफल बनाएॅं। हमलोग 144 किलोमीटर निर्धारित सड़कों पर मानव श्रंृखला बनाकर नालंदा, नवादा, लखीसराय आदि जिलों को मानव श्रंृखला के माध्यम से जोड़ रहें है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को मानव श्रंृखला में शामिल होकर सफल बनायें , जिलाधिकारी ने कहा कि इस महा अभियान में विद्यार्थी, जीविका दीदी, राजनीतिक दल, वायोवृद्ध व्यक्ति के साथ-साथ सभी जिले के नागरिक शामिल होकर जल जीवन हरियाली, नशा-मुक्त, दहेज एवं बाल-विवाह उन्मूलन के पक्ष में संदेश देंगे। इस अभियान के लिए जन भागींदारी जरूरी है। इसके पूर्व भी दो वार शेखपुरा जिला तरह से मानव श्रंृखला का आयोजन कर चूका है। हमलोंग पूर्ण आशावादी है, सफल आयोजन कर एक कृतिमान बनायेंगे।  राज्यव्यापी मानव श्रंृखला अभियान में सभी नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और एक कृर्तिमान के साथ इस अभियान को पूर्ण करेंगे। आज अल्प सूचना पर काफी संख्या में लोग अपनी इच्छा से यहाॅ पर आयें और हमारा पूर्वाभ्यास शानदार तरीके से सम्पन्न हुआ। शेखपुरा जिला इस अभियान को पूर्ण करने के लिए हर तरह से तैयार है। पर्यावरण की रक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए शेखपुरा जिला सभी जिलोें में अव्वल आयेंगा। आज श्यामा सरोवर पार्क में श्री रंधीर कुमार सोनी, माननीय विधायक शेखपुरा, श्रीमती निर्मला कुमारी अध्यक्षा, जिला परिषद्, मुख्य पार्षद कुमकुम भारती, नगर परिषद् शेखपुरा, अंजनी कुमार जिला जदयू अध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार उप विकास आयुक्त, सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, हरिशंकर राम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, कृष्ण कुमार यादव स्थापना प्रभारी, सत्यंेद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ कई पदाधिकारियों एवं राजनीतिक दलों ने पौधे लगाकर जल जीवन हरियाली का संदेश दिए।आज स्कूलों की बालिकाओं ने भी पौधे लगाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Click Here To Read More

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0