पटना जंक्शन से पहले ही 18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया कोशी एक्स्प्रेस की खुली कपलिंग,बडा़ हादसा होने से बचा।

राज्य रानी व वन्दे भारत जैसी ट्रेनें छोटे स्टेशनों पर घंटो फंसी रही। बाद में लगभग 12:30 में अप लाइन में ट्रेनों का मूवमेंट शुरू किया गया।

पटना जंक्शन से पहले ही 18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया कोशी एक्स्प्रेस की खुली कपलिंग,बडा़ हादसा होने से बचा।

कुमार निरंजन की रिपोर्ट//दानापुर/पटना--बुधवार को तकरीबन 10:00बजे सुबह के आसपास पटना जंक्शन अप होम आऊटर पर 18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया कोशी एक्स्प्रेस दुर्घटनाग्रस्त होनें से बाल बाल बच गई। ट्रेन ने तेज आवाज के साथ झटका दिया और फिर अचानक से रूक गई।जिसके बाद ट्रेन में सवार रात्री काफी डर गये और आनन फानन में उतरकर भागने का प्रयास करने लगे।बाद मे रेलवे के आला अधिकारीयों को जब इसकी सूचना मिली तो उन सबों के हाथ पांव फूलने लगे।आनन फानन फानन में रेलवे की तकनीकी टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर काफी कडी़ मशक्कत के बाद ज्वाइंट को जोड़ा। फिर ट्रेन बीते 01 घंटे पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर घंटो से खडी़ थी।गया जा रहे एक प्रत्यक्षदर्शी यात्री ने बताया कि वो सपरिवार पूर्णिया कोर्ट से गया जा रहे थे और अपने सीट पर बैठे हुए थे,आचानक राजेन्द्रनगर टर्मिनल से गाडी़ खुलने के बाद झटका देने लगी फिर ट्रेन रूकते ही लोग कुदने लगे,जिस समय यह हुआ उस समय ट्रेन यात्रीयों से भरी हुई थी।घटना के बाद रेलवे ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अप लाइन में सारी ट्रेनों के मूवमेंट को बंद कर दिया।

जिसके बाद राज्य रानी व वन्दे भारत जैसी ट्रेनें छोटे स्टेशनों पर घंटो फंसी रही। बाद में लगभग 12:30 में अप लाइन में ट्रेनों का मूवमेंट शुरू किया गया। तब जाकर यात्रा कर रहे यात्रीयों ने राहत की सांस ली। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक 18625 पूर्णिया कोर्ट हटिया कोशी एक्स्प्रेस पटना जंक्शन के 10 नंबर प्लेटफार्म पर ही खडी़ थी।जिसकी रेलवे की टेक्निकल टीम गंभीरता पूर्वक जांच कर रही थी।


Click Here To Read More ,खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
1
sad
1
wow
0